एनिमल के आगे कहीं भी नहीं विक्की कौशल की सैम बहादुर, रणबीर कपूर की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही कर ली इतनी कमाई - News India,Hindi News,Top Breaking News, Latest hindi news

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, November 26, 2023

एनिमल के आगे कहीं भी नहीं विक्की कौशल की सैम बहादुर, रणबीर कपूर की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही कर ली इतनी कमाई

Animal vs Sam Bahadur Advance Booking: रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल और विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है, जिसका क्रेज सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है. वहीं जैसे जैसे दिन नजदीक आ रही है यह जानने के लिए फैंस बेताब है कि एनिमल या सैम बहादुर में से कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगा. इसी बीच दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है, जिसके चलते खबरें हैं कि एनिमल, सैम बहादुर से बहुत दूर निकल चुकी है. 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, एनिमल पहले ही पूरे भारत में 111,000 से ज्यादा टिकट बेच चुका है, जिसमें हिंदी में 90,526 टिकट, तेलुगु में 20,591 और तमिल में 200 टिकट शामिल हैं. इसके चलते फिल्म ने पहले ही 3.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई एडवांस बुकिंग में ही हासिल कर ली है. इसके बाद उम्मीद है कि यह फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग होने वाली है. जबकि तीन घंटे की फिल्म एनिमल को 'ए' रेटिंग मिली है, जिसके बावजूद ट्रेलर को भी खूब प्यार मिल रहा है. 

सैम बहादुर की बात करें तो रिलीज से पहले विक्की कौशल की फिल्म ने 12,876  टिकट की बिक्री की है, जिसके बाद एडवांस बुकिंग में कलेक्शन 44.71 लाख रुपये हुआ है. जबकि यह एनिमल के मुकाबले बेहद कम है.

कहा जा रहा है कि एनिमल के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन टाइगर 3 से ज्यादा हो सकता है. वहीं नंबर की बात करें तो 50 करोड़ की कमाई फिल्म हासिल कर सकती है. 
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/0yh6c7Q

No comments:

Post a Comment

सर्दियों में खाली पेट पिएं इस धातु के बर्तन में पानी, होंगे 10 बड़े फायदे

Drinking water in copper vessel benefits: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना हो, वजन कंट्रोल करना हो या फिर दिल को हेल्दी रखना हो, ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages