पुणे में ट्रेनिंग सेशन के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश, हादसे में इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी बाल-बाल बचे - News India,Hindi News,Top Breaking News, Latest hindi news

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 22, 2023

पुणे में ट्रेनिंग सेशन के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश, हादसे में इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी बाल-बाल बचे

पुणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार सुबह एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. हालांकि  इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा कि इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी दोनों सुरक्षित हैं.

ANI ने बताया कि रेड बर्ड एकेडमी टेक्नैम के  VT-RBT  एयरक्राफ्ट को बारामती एयर फील्ड के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. डीजीसीए ने एक बयान में कहा, "यह स्थल बारामती एयरफील्ड से 2 मील उत्तर में है. इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी दोनों सुरक्षित हैं. डीएएस (मुंबई) आगे की जांच कर रहा है."

अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट महाराष्ट्र के पुणे जिले के गोजुबावी गांव के पास एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

वहीं, पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "पुणे जिले के गोजुबावी गांव के पास  ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक  ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस बारे में अधिक जानकारी मिलने का इंतजार है."



from NDTV India - Latest https://ift.tt/FNDhEK2

No comments:

Post a Comment

सर्दियों में खाली पेट पिएं इस धातु के बर्तन में पानी, होंगे 10 बड़े फायदे

Drinking water in copper vessel benefits: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना हो, वजन कंट्रोल करना हो या फिर दिल को हेल्दी रखना हो, ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages