राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजपुर वायुसेना अड्डे पर सुखोई-30 में उड़ान भरी. यह किसी लड़ाकू विमान की उनकी पहली उड़ान थी. लड़ाकू विमान में कदम रखने से पहले उन्हें एक एंटी-ग्रेविटी सूट पहने देखा गया था. राष्ट्रपति, जो वर्तमान में असम की यात्रा पर हैं, तीनों सेवाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं.
बता दें कि 2009 में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने फ्रंट लाइन लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी.
#WATCH | President Droupadi Murmu lands at Tezpur Air Force Station, Assam after taking a sortie in the Sukhoi 30 MKI fighter aircraft pic.twitter.com/xRnjERbEnv
— ANI (@ANI) April 8, 2023
सुखोई -30 एमकेआई रूस के सुखोई द्वारा विकसित और भारत के एयरोस्पेस दिग्गज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा लाइसेंस के तहत निर्मित एक ट्विन-सीटर मल्टीरोल फाइटर जेट है.
यह भी पढ़ें -
-- कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को कोलार क्यों चाहिए?
-- Exclusive: "धारावी के विकास से मुंबई के चेहरे में सुधार आएगा" - NDTV से बोले शरद पवार
from NDTV India - Latest https://ift.tt/VmSRAXU
No comments:
Post a Comment