ट्रैफिक पुलिसकर्मी काम कर रहा था, जाम में फंसे आर्टिस्ट ने बना डाला उसका स्केच, केरल पुलिस ने शेयर किया Video - News India,Hindi News,Top Breaking News, Latest hindi news

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, April 19, 2023

ट्रैफिक पुलिसकर्मी काम कर रहा था, जाम में फंसे आर्टिस्ट ने बना डाला उसका स्केच, केरल पुलिस ने शेयर किया Video

अगर हम दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करें, तो इस दुनिया से अच्छी जगह कुछ और हो ही नहीं सकती है. इंटरनेट ऐसे तमाम वीडियो से भरा पड़ा है, जहां पर लोग एक दूसरे की मदद करते दिखते हैं या फिर किसी को दुखी देख उसके चेहरे पर हंसी लाने की कोशिश करते हैं. लेकिन, आज हम आपको इससे कुछ अलग दिखाने जा रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सड़क चलते एक शख्स ने एक ट्रैफिक पुलिस के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी.

इस वीडियो को केरल पुलिस (Kerala Police) @TheKeralaPolice की ऑफिशियल प्रोफाइल पर शेयर किया गया है. वीडियो को शिमलाल नाम के आर्टिस्ट ने रिकॉर्ड किया था. वीडियो में दिखाया गया है कि एक ट्रैफिक पुलिस वाला सड़क के बीचोबीच खड़े होकर ट्रैफिक नियंत्रित कर रहा है. वीडियो में आगे दिखाया गया है कि कैसे आर्टिस्ट ने ट्रैफिक पुलिस वाले को देखकर उसका स्केच बनाकर उसे दिया. आर्टिस्ट द्वारा दिए गए ऐसे तोहफे को देखते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुश हो गया है और आर्टिस्ट को धन्यवाद कहा.

देखें Video:

इस वीडियो को अबतक करीब 4 हजार बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो देख लोग आर्टिस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसवाले हर मौसम में फिर चाहे वो बारिश हो, ठंड हो या फिर चिलचिलाती गर्मी, ये अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाते हैं, इसलिए इनके काम की हमेशा सराहना होनी चाहिए.

राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली के बंगाली मार्केट में उठाया लोकप्रिय व्यंजनों का लुत्फ



from NDTV India - Latest https://ift.tt/qt1Spjd

No comments:

Post a Comment

सर्दियों में खाली पेट पिएं इस धातु के बर्तन में पानी, होंगे 10 बड़े फायदे

Drinking water in copper vessel benefits: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना हो, वजन कंट्रोल करना हो या फिर दिल को हेल्दी रखना हो, ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages