विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं - News India,Hindi News,Top Breaking News, Latest hindi news

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 21, 2023

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा बृहस्पतिवार को भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का गैलेंटरी अवॉर्ड (वीरता पुरस्कार) पाने वाली पहली महिला अधिकारी बन गईं. भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता के अनुसार, राजस्थान (Rajasthan) की रहने वाली हेलीकॉप्टर पायलट मिश्रा को मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान (Flood relief operation) के दौरान ‘अदम्य साहस' का प्रदर्शन करने के लिए वायुसेना मेडल (गैलेंटरी) से अलंकृत किया गया है.

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सुब्रत पार्क में वायुसेना के सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में वायुसेना के विभिन्न अधिकारियों को युद्ध सेवा मेडल और अवॉर्ड प्रदान किए.

प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना के दो अधिकारियों को युद्ध सेवा मेडल, 13 अधिकारियों और एयर वारियर को वायुसेना मेडल (गैलेंटरी), 13 अधिकारियों को वायुसेना मेडल और 30 को विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत किया गया. उन्होंने बताया कि कुल 58 अवॉर्ड दिए गए, जिनमें से 57 वायुसेना और एक थल सेना के कर्मी को प्रदान किया गया.

यह भी पढ़ें : 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/z80bn59

No comments:

Post a Comment

सर्दियों में खाली पेट पिएं इस धातु के बर्तन में पानी, होंगे 10 बड़े फायदे

Drinking water in copper vessel benefits: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना हो, वजन कंट्रोल करना हो या फिर दिल को हेल्दी रखना हो, ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages