बढ़े हुए Uric Acid को कम करने में बेहद मददगार हैं ये 3 चींजे, हर रोज करें सेवन - News India,Hindi News,Top Breaking News, Latest hindi news

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, March 9, 2023

बढ़े हुए Uric Acid को कम करने में बेहद मददगार हैं ये 3 चींजे, हर रोज करें सेवन

Best Fruits For Uric Acid: इन दिनों कई लोग यूरिक एसिड के बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं. शरीर में प्यूरीन की ज्यादा मात्रा शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाने का काम करते हैं. ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें. आपको खाने में ऐसी चीजों को बिल्कुल भी शामिल नहीं करना चाहिए जो आपके यूरिक एसिड को बढ़ा दें. वैसे तो इस बीमारी के इलाज के लिए आप दवाइयों का सेवन कर सकते हैं लेकिन इसके अलावा कुछ फल भी हैं जिनका सेवन कर के नेचुरल तरीके से भी इसे कम किया जा सकता है. 

Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने पर भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, जल्दी मिलेगा आराम

संतरा और नींबू 
 
सिट्रस फूड आपके यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. नींबू और संतरे जैसे फलों का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इनमें विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है और यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है. इसलिए ऐसे फलों का सेवन रोजाना करने की सलाह दी जाती है.

सेब 

सेब में मौजूद फाइबर और पोषक तत्व भी आपके शरीर के बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा पायी जाती है जो आपके डाइजेशन को बेहतर रखने में मदद करती है. 

रसोई को चुटकियों में साफ करने के ये हैं आसान तरीके, आप भी जान लीजिए किचन क्लीनिंग के ये Hacks

केला

यूरिक एसिड को कम करने के लिए केले का सेवन भी लाभदायी माना जाता है. केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जो यूरिक एसिड के लेवक को मेंटेन करने में मददगार साबित होता है. 


अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/FdvyEVu

No comments:

Post a Comment

सर्दियों में खाली पेट पिएं इस धातु के बर्तन में पानी, होंगे 10 बड़े फायदे

Drinking water in copper vessel benefits: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना हो, वजन कंट्रोल करना हो या फिर दिल को हेल्दी रखना हो, ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages